गुरुजी से मिलने अस्पताल पहुंचे नितिन गणकरी और अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन से जाना हाल

    गुरुजी से मिलने अस्पताल पहुंचे नितिन गणकरी और अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन से जाना हाल

    रांची(RANCHI): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है. इस बीच उनके स्वास्थ्य का हाल जानने केंद्रीय मंत्री नितिन गणकरी, और अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों से गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है. साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उनके बारे में जानकारी ली है.

    बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तबीयत पिछले 15 दिनों से खराब है. इस दौरान उनका इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में किया जा रहा है. गुरुजी की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. इस बीच गुरुजी को देखने अस्पताल में हर दिन नेताओं का तांता लगा हुआ है. देश की कई जानी-मानी हस्तियां शिबू सोरेन का हालचाल जानने गंगा राम अस्पताल पहुंच चुके हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शिबू सोरेन का हालचाल जानने गंगा राम अस्पताल पहुंच चुके हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास भी दिल्ली जाकर शिबू सोरेन का हालचाल पूछा और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. अब नितिन गणकरी और अरविंद केजरीवाल पहुंचे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news