औरंगाबाद में NIA का दूसरी बार छापा, जानिये कौन है निशाने पर

    औरंगाबाद में NIA का दूसरी बार छापा, जानिये कौन है निशाने पर

    औरंगाबाद(AURANGABAD): एनआईए की टीम ने पांच दिनों के अंतराल पर औरंगाबाद जिले में लगातार दूसरी बार छापेमारी की है. यह छापेमारी बुधवार को गोह प्रखंड में मोथा-रामडीह में की गयी. एनआइए की टीम गांव में जयराम शर्मा के भाई रामाश्रय शर्मा के घर पर छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि रामाश्रय सिंह के बहनोई प्रदुम्न सिंह जहानाबाद के घोसी के निवासी हैं. कहा जा रहा है कि वे शीर्षस्थ नक्सली है और जेल में बंद है. आरोप है कि प्रदुम्न शर्मा ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर अवैध संपत्ति बना रखी है. इसे लेकर ही एनआइए की टीम नक्सली के साले के घर पर छापेमारी कर रही है. संवाद प्रेषण तक छापेमारी जारी है. एनआइए के हवाले से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

    गौरतलब है कि हाल में ही 2 सितम्बर को एनआईए ने गोह के ही महेश परासी गांव में चर्चित माओवादी नेता विजय आर्य की जिला पार्षद पुत्री शोभा कुमारी के  घर पर छापेमारी की थी. साथ ही इसी दिन एनआइए ने विजय आर्य के पटना के एजी कॉलोनी स्थित आवास, गया जिले के करमा स्थित पुत्र के आवास और उनके सहयोगी अनील यादव के रफीगंज के चंदौल गांव स्थित घर पर एक साथ छापेमारी की थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news