बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजद सुप्रीमो से मिलने पहुंचे राबड़ी आवास

    बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल राजद सुप्रीमो से मिलने पहुंचे राबड़ी आवास

    पटना (PATNA): नए साल में बिहार की सियासत एक बार फिर चर्चे में आ गई है. बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज बुधवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे. राबड़ी आवास पहुंचने का कारण नव वर्ष की बधाई के साथ-साथ राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देना बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि, राज्यपाल राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई देकर तुरंत राजभवन के लिए निकल गए थे. वहीं, नवनियुक्त राज्यपाल से मिलने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी राजभवन गए हुए थे. जिसके कुछ देर बाद ही राज्यपाल राबड़ी आवास पहुंचे. हालांकि, देखा जाए तो प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल का राबड़ी आवास जाना उचित नहीं था. लेकिन उन्होंने अभी तक शपथ ग्रहण नहीं किया है.

    बता दें कि, पिछले साल 2024 में 24 दिसंबर को आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का नवनियुक्त राज्यपाल चुना गया था. इससे पहले आरिफ मोहम्मद खान केरल के राज्यपाल थे. वहीं, बिहार के राज्यपाल बनने के बाद से आरिफ मोहम्मद काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं. साथ ही नए साल पर राज्यपाल राज्य के सीएम नीतीश कुमार के साथ उनके गांव कल्याणबीघा भी गए थे. जहां राज्यपाल सीएम की मां की पुण्यतिथि में शामिल हुए और वैद्य स्मृति वाटिका में स्थापित सीएम नीतीश कुमार की माता की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की.

    रिपोर्ट: ऋषिनाथ

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news