NEET Paper Leak News:नीट पेपर लीक का रोहतास कनेक्शन आया सामने, पढ़ें कैसे ट्रैक्टर ड्राइवर बन गया पेपर लीक का मास्टर माइंड 

    NEET Paper Leak News:नीट पेपर लीक का रोहतास कनेक्शन आया सामने, पढ़ें कैसे ट्रैक्टर ड्राइवर बन गया पेपर लीक का मास्टर माइंड 

    रोहतास(ROHTAS):इन दिनों नीट पेपर लीक का मामला काफी सुर्खियों में है, वहीं अब इसमें नया खुलासा सामने आया है, जहां नीट पेपर लीक का रोहतास कनेक्शन सामने आया है. दअरसल, जिले के गढ़नोखा के रहने वाला  बिट्टू सिंह कुमार को इस मामले में जांच टीम ने हिरासत में लिया है. इसके बाद गढ़नोखा में बिट्टू के गांव में लोग परेशान हैं. परिवार के लोगों का कहना है कि बिट्टू कुमार ड्राइवर का काम करता है.वह पिछले कई सालों से पटना में निजी ड्राइवर के रूप में काम करता रहा है. ऐसे में जिसकी गाड़ी वह चलाता था, उसका नीट पेपर मामले में क्या संलिप्तता है? इससे गांव के लोग अनभिज्ञ हैं. 

    पढ़ें बिट्टू के परिजनों ने मामले पर क्या कहा

     परिवार के लोगों का कहना है कि बिट्टू सिंह पढ़ा लिखा नहीं है. 'बिट्टू को फंसाया जा रहा है'. पहले वो गांव में ही ट्रैक्टर चलाता था. बाद में वह पटना में किसी का कार ड्राइवर बन गया. उसके बच्चे और परिवार के लोग गांव में ही रहते हैं. गांव के लोगों का कहना है कि NEET पेपर जैसे मामले के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. बिट्टू पढ़ा लिखा नहीं है. तीसरी-चौथी कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह गांव में ट्रैक्टर चलाता था. कुछ साल पहले वह पटना में रहकर किसी की कार चलाने लगा. 

    पुलिस ने पटना के एक सेंटर से जला हुआ प्रश्न पत्र बरामद किया था

     बता दें कि 5 मई को पूरे देश के कई केंद्रों पर नीट 2024 की परीक्षा हुई थी. परीक्षा के दिन ही पेपर लीक का मामला सामने आया था.इस मामले में पुलिस ने पटना के एक सेंटर से जला हुआ प्रश्न पत्र बरामद किया था. बिहार झारखंड के कई जिलों से सॉल्वर, छात्र और माफिया को गिरफ्तार किया गया था. शुक्रवार को पुलिस ने 4 आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया है. आयुष कुमार, सिकंदर यादवेन्दु, नीतीश कुमार और अनुराग यादव इसमें मुख्य भूमिका में है जो जांच टीम की गिरफ्त में है. 

    अनुराग यादव पेपर लीक का मास्टरमाइंड सिकंदर का भतीजा है

     अनुराग यादव पेपर लीक का मास्टरमाइंड सिकंदर का भतीजा है.उसने पूछताछ में कबूल किया है कि उसे परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र रटावाया गया था. जो रटावाया गया ठीक वही प्रश्न परीक्षा में पूछा गया था. बता दें कि सिकंदर यादवेन्दु दानापुर नगर परिषद में जूनियर इंजीनियर है. इसने ही पेपर लीक की सेटिंग की. पुलिस पूछताछ में सिकंदर ने कबूल किया है कि उसने पेपर लीक कराया है. उसने कई लोगों के नाम भी बताए हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news