NDA उम्मीदवार जगदीप धनखड़ बने देश के नए उप-राष्ट्रपति, मिला 528 वोट


टीएनपी डेस्क(TNP DESK): उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोट डाले गए. इस चुनाव में कुल 725 सांसदो ने वोट किया. जिसका रिजल्ट भी आ गया है. NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने बाजी मार ली है. धनखड़ को 528 वोट मिले हैं, जबकि उनकी विरोधी यूपीए प्रत्याशी मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले हैं. वहीं, 15 सांसदों के वोट खारिज कर दिए गए हैं.
जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को उप-राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. आपको बता दें कि वर्तमान उप-राष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त होगा. इससे पूर्व धनकड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर थे.
बता दें कि दोपहर में ही न्यूज पोस्ट में बता दिया था कि देश को जगदीप धनकड़ के रूप में नए उपराष्ट्रपति का मिलना तय, मार्गेट की नय्या डूबी!
4+