Nalanda News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की यह कार्रवाई

    Nalanda News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की जमकर हुई पिटाई, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की यह कार्रवाई

    नालंदा( NALANDA):प्यार में प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी क्या-क्या करते हैं कोई विदेश से तो कोई दूसरे राज्य से अपनी प्रेमिका से मिलने उनके घर पहुंच जाते हैं, लेकिन उसके बाद उनका क्या अंजाम होता है यह किसी से छिपी हुई बात नहीं है. ताजा मामला बिहार के नालंदा जिले से सामने आई है जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को लड़की के घर वालों ने बंधक बना लिया. इसके बाद हाथ और पैर में रस्सी बांध उसकी जमकर पिटाई कर दी.मामला सारे थाना क्षेत्र के एक गांव का है.जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा वीडियो दो दिन पूर्व मंगलवार का बताया जा रहा है.

    नाबालिग के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

    प्रेमी अपनी प्रेमिका से घर से 2 किलोमीटर दूर उसके गांव गया था. जब प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ कर बंधक बना लिया और पीट दिया. मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग है.वायरल हो रहे वीडियो में स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि किस प्रकार गली में किशोर पड़ा हुआ है और उसे भीड़ घेरे हुई है.किशोर के हाथ और पैर में रस्सी बंधा हुआ है. नाबालिग प्रेमी बिन्द थाना क्षेत्र के एक गांव का है दोनों के बीच पिछले 1 साल से प्रेम प्रंसग चल रहा था.

    वायरल वीडियो दो दिन पहले यानी मंगलवार का बताया जा रहा है

    बताया जाता है कि प्रेमिका के बुलाने पर किशोर उससे मिलने मंगलवार के दिन उसके घर पहुंच गया था.जहां लड़की के घर वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया.इसके बाद घर वालों ने पहले लड़की की पिटाई की इसके बाद किशोर के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया और उसकी भी जमकर पिटाई कर दी.इसके बाद गली में लाकर हाथ पैर रस्सी से बंधे छोड़ दिया गया.किसी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस किशोर को बंधन मुक्त कराते हुए अपने साथ लेकर थाने चली गई.

    पढें मामले पर थाना अध्यक्ष ने क्या कहा

    वहीं इस मामले में सारे थाना अध्यक्ष धर्मेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक लड़के को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की जा रही है.इसके उपरांत तत्काल गश्ती दल को घटनास्थल पर भेजा गया.जहां लड़के को घेरकर कुछ लोग खड़े थे.लड़के के हाथ और पैर रस्सी में रस्सी बंधा हुआ था.इसके उपरांत भीड़ के चंगुल से हिरासत में लेते हुए उसे थाना लाया गया. जांच में यह बात सामने आई कि वह लड़की से मिलने के लिए गांव गया था.किसी पक्ष के द्वारा कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ इसके बाद लड़के को थाना से छोड़ दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news