ट्रेन से शराब की सप्लाई करने वाले शराब माफिया को मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

    ट्रेन से शराब की सप्लाई करने वाले शराब माफिया को मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बिहार में रेल से शराब की सप्लाई करने वाले बड़े शराब माफिया को मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है पुलिस उसके पीछे करीब 5 माह से लगी ही थी. वह बड़े पैमाने पर अपना गिरोह चला रहा था. उसके गिरोह के दो लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है. गिरफ्तार आरोपी मनियारी के माधौल निवासी विकास सिंह है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह दूसरे राज्यों से शराब की खेप मंगवाता है. रेल मार्ग सुरक्षित होता है. इसलिए वह ट्रेन से शराब की खेप लाता है.  जंक्शन से वह ऑटो में शराब की खेप लेकर मनियारी पहुँचता है फिर, उसे झाड़ियों में छिपाकर रखता है. वहां से वह शराब बेच देता है.   रेल पुलिस के जमादार प्रवीण कुमार ने बताया कि 6 मई को मुजफ्फरपुर जंक्शन से भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया था. मौके से एक ऑटो भी जब्त किया गया था. चालक व एक धन्धेबाज को गिरफ्तार किया गया था. इनमें मनियारी के मधौल निवासी नरेश सहनी व ऑटो चालक काजी मोहम्मदपुर थाना के पंखा टोली निवासी शंभुचौधरी को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में पता चला कि विकास व एक अन्य युवक गिरोह का सरगना है. ये दोनों ट्रेन से शराब की अवैध रूप से खेप मंगवाते हैं. फिर, इलाके में बेचते हैं. उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी. उसके पीछे पुलिस लगी हुई थी. लेकिन, वह फरार चल रहा था. इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news