मस्क ने ट्विटर डील की कैन्सल, ट्विटर भेजेगा लीगल नोटिस

    मस्क ने ट्विटर डील की कैन्सल, ट्विटर भेजेगा लीगल नोटिस

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): दुनिया के सबसे अमीर आदमी और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर डील कैन्सल कर दी है. पिछले दिनों जब मस्क ने ट्विटर को खरीदने की बात की थी, तब से ही ये खबर चर्चा में थी. मगर, अब ये डील कैन्सल हो गई है. मगर, इस डील के कैन्सल होने के बाद भी एलन मस्क का पीछा ट्विटर से नहीं छूटेगा. डील के समझौते के मुताबिक मस्क को ट्विटर को कई भुगतान करने पड़ सकते हैं. एलन मस्क ने  इस डील को कैन्सल करते हुए कहा कि कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद फेक या नकली ट्विटर अकाउंट्स से जुड़ा डेटा मुहैया कराने में नाकाम रही है. इस कारण ये डील कैन्सल किया जा रहा है.

    ट्विटर और एलन मस्क के बीच चलेगी लंबी लड़ाई

    वहीं इस डील के कैन्सल होने के बाद ट्विटर बोर्ड के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने कहा कि इस डील को लागू कराने के लिए वो कोर्ट जाएंगे. मस्क के डील कैन्सल होने के बाद ट्विटर के शेयर में 6% की गिरावट हुई है. ब्रेट टायलो ने मस्क को लीगल नोटिस भेजने की भी बात कही है.

    इस समझौते की बात करें तो अगर डील कैंसिल की जाती है, तो इस स्थिति में शर्तों के तहत मस्क को 1 अरब डॉलर (7.9 हजार करोड़) की ब्रेक-अप फीस देनी होगी. मगर, मस्क सिर्फ ब्रेक-अप फीस देकर भी नहीं बच सकते. समझौते में एक प्रावधान ऐसा भी है जो मस्क को डील पूरा करने के लिए मजबूर कर सकता है. इसका मतलब यह है कि मस्क और ट्विटर के बीच लंबी लड़ाई चल सकती है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news