मुसाफिर हूं मैं यारो....गाने के जरीये छलका पटना के तत्कालीन SSP का दर्द, आप भी देखें वायरल वीडियो

    मुसाफिर हूं मैं यारो....गाने के जरीये छलका पटना के तत्कालीन SSP का दर्द, आप भी देखें वायरल वीडियो

    पटना(PATNA):किशोर कुमार का एक बहुत ही फेमस गाना है, मुसाफिर हूं मैं यारो....जो आज भी लोगों का काफी पसंद आता है, लोग आज भी इसे गुनगुनाते हुए नजर आते है.आजकल यही गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि किशोर कुमार की जगह इसमे पटना के तत्कालीन SSP अवकाश कुमार की आवाज है.वीडियो में बड़े ही सुरीली आवाज में गाते हुए नजर आ रहे है.

    सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो

    दरअसल ये वीडियो विदाई समारोह के दौरान का है,जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में अवकाश कुमार दिल को छू लेने वाली किशोर कुमार का एक गाना गुनगुनाते दिख रहे है, लोग इसे काफी ज्यादा लाईक शेयर कर रहे है.

    गाने के जरीये झलका SSP का दर्द

    आपको बता दें कि सरकार ने इन्हें महज नौ महीने के पटना SSP के कार्यकाल में ही  पद से हटा दिया. अवकाश अपने गाने के दौरान अपनी दिल की भावना को अपने सहकर्मियों के बीच रखते दिखे है. आप भी सुनिए IPS अवकाश कुमार की इस दिल को छू लेने वाले गाने को.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news