आरा(AARA): भोजपुर जिले में फिर से अपराधियों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले की है. जहां पर वैष्णवी इलेक्ट्रॉनिक्स के मालिक प्रेमी कुमार को नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोली मार दी और बड़े ही आराम से फरार हो गए.
घटना के बारे में परिजनों ने बताया है कि जमीन से जुड़े रुपए पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था. जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है. परिजनों ने यह भी बताया कि पूर्व से कुछ लोगों के साथ केस मुकदमा भी चल रहा था. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

