Commonwealth Games: तीन Gold के साथ देश में आए 9 मेडल, आज भी खुशियों की बरस सकती है बरसात

    Commonwealth Games: तीन Gold के साथ देश में आए 9 मेडल, आज भी खुशियों की बरस सकती है बरसात

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ओर से शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है. लगातार भारतीय खिलाड़ी पदक हासिल कर रहे हैं. अभी तक भारतीय खिलाड़ियों ने 9 पदक हासिल किए, जिसमें तीन स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदक शामिल है. इन 9 पदकों के साथ भारत मेडल टैली के छठे स्थान पर है.

    इन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद

    कामनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भी भारत के हाथ कई मेडल लग सकते हैं. वेटलिफ्टिंग में भारत की वेटलिफ्टर पूनम यादव 76 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में मेडल प्राप्त कर सकती हैं. वेटलिफ्टिंग के अलावा मंगलवार को भारतीय एथलीट तैराकी, जिमनास्टिक, मुक्केबाजी, बैडमिंटन जैसे स्पर्धा में भी अपना दमखम दिखाएंगे. वही टेबल टेनिस और बैडमिंटन का भी फाइनल खेला जाना है. जिसमें गोल्ड मेडल के लिए भारतीय खिलाड़ी अपने मुकाबला पेश करेंगे. सीमा पूनिया और नवजोत कौर ढिल्लों भी आज चक्का फेंक के फाइनल में अपना प्रदर्शन करने उतरेंगी.

    जानिए- बर्मिंघम कॉमनवेल्थ 2022 के 5वें दिन भारत का शेड्यूल

    स्विमिंग
    पुरुष 200 मीटर बैकस्ट्रोक – हीट 2- श्रीहरि नटराज (दोपहर 3:04 बजे)
    पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट-1 – अद्वैत पेज – (दोपहर 4:10 बजे)
    पुरुष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल – हीट 2 – कुशाग्र रावत – (शाम 4:28 बजे)

    आर्टिस्टिक जिमनास्टिक
    वॉल्ट फाइनल – सत्यजीत मंडल – (शाम 5:30 बजे)
    पैरलेल बार- फाइनल – (सैफ तंबोली – शाम 6:35 बजे)

    बॉक्सिंग
    63.5-67 किग्रा (वेल्टरवेट) – प्री-क्वार्टर फाइनल – रोहित टोकस (रात 11:45 बजे)

    लॉन बॉल्स-महिला
    फोर स्पर्धा – गोल्ड मेडल मैच – (शाम 4:15 बजे)
    पेयर स्पर्धा – पहला दौर – (दोपहर 1 बजे)
    ट्रिपल स्पर्धा – पहला दौर – (दोपहर 1 बजे)

    पुरुष
    सिंगल स्पर्धा – पहला दौर – (शाम 4:15 बजे)
    फोर स्पर्धा – पहला दौर – (रात 8:45 बजे)
    ट्रिपल स्पर्धा – दूसरा दौर- (रात 8:45 बजे)

    हॉकी
    महिला पूल ए – भारत बनाम इंग्लैंड – (शाम 6:30 बजे)

    एथलेटिक्स
    पुरुष लंबी कूद- क्वालिफाइंग  – एम श्रीशंकर, मोहम्मद अनस याहिया – (दोपहर 2:30 बजे)
    पुरुष ऊंची कूद क्वालिफाइंग – तेजस्विन शंकर – (रात 12:03 बजे)

    महिला
    डिस्कस थ्रो फाइनल – सीमा पूनिया, नवजीत कौर ढिल्लों – (रात 12:52 बजे)

    स्क्वाश
    महिला सिंगल्स प्लेट सेमीफाइनल – सुनयना सारा कुरुविला – (रात 8.30 बजे)
    पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल – सौरव घोषाल (रात 9.15 बजे)

    वेटलिफ्टिंग
    महिला 76 किग्रा – पूनम यादव – (दोपहर 2 बजे)
    पुरुष 96 किग्रा – विकास ठाकुर – (शाम 06:30 बजे)
    महिला  87 किग्रा – उषा बन्नौर एनके – (रात 11 बजे)

    टेबल टेनिस
    पुरुष टीम फाइनल- भारत बनाम सिंगापुर (शाम 6 बजे)

    बैडमिंटन
    मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल मैच- भारत बनाम मलेशिया (रात 10 बजे)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news