पटना(PATNA): बिहार में नीतीश कैबिनेट के विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा कर दिया गया है. कैबिनेट के विस्तार के बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है. मांझी ने जंगलराज पर हमला बोलते हुए कहा कि एक अणे मार्ग में पहले उन लोगों का शरण होता था जो क्राइम करते थे. लेकिन नीतीश राज में यह सब बात नहीं है. मांझी आगे कहते हैं कि नीतीश और तेजस्वी एक साथ चल रहे हैं तो बदनामी सहने की बात नहीं करेंगे. निश्चित रूप से जब क्राइम होगा तो कार्रवाई भी होगी. बिहार में लॉ एन्ड ऑडर अब ठीक होगा. नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन बेहतर काम करेगा. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनना बेहद जरूरी था. जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्थायित्व वाली सरकार बनी है. नीतीश कुमार बेरोजगारी दूर करने का काम करेंगे. हमलोग 2024 और 2025 को देखते हुए बिहार में बेहतर ढंग से काम करेंगे. प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं बनेंगे यह नीतीश कुमार पर निर्भर हैं लेकिन पीएम पद के लिए वे बेहतर उम्मीदवार हैं.
Thenewspost - Jharkhand
4+

