ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, क्या कहा गुजरात चुनाव के बारे में, जानिए

    ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज, क्या कहा गुजरात चुनाव के बारे में, जानिए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि गुजरात में प्रधानमंत्री की बदौलत सारी की सारी सीटें भाजपा जीत सकती है. प्रधानमंत्री स्पेशल हैं उनके लिए अलग व्यवस्था है.उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि जहां तक वह जानती हैं कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद किसी तरह का प्रचार नहीं होता, लेकिन गुजरात में प्रधानमंत्री का रोड शो भी हुआ. ममता बनर्जी जी-20 को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गई थीं. कोलकाता में पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री खास है इसलिए उनकी एक अलग व्यवस्था है.

    क्या कहता है एग्जिट पोल

    मालूम हो कि एग्जिट पोल के हिसाब से गुजरात में भाजपा इस बार जीत के आंकड़े के हिसाब से रिकॉर्ड बनाएगी. जबकि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगने का संकेत है. हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा और कांग्रेस के बीच नजदीकी मामला बनता दिख रहा है. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि जी-20 के अध्यक्षता भारत के पास होने का मौका एक गर्व का विषय है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news