सोमालिया के एक होटल में हुए आतंकी हमले में करीब 15 की मौत, जानिये अल-शबाब क्या है, जिसका नाम आ रहा सामने

    सोमालिया के एक होटल में हुए आतंकी हमले में करीब 15 की मौत, जानिये अल-शबाब क्या है, जिसका नाम आ रहा सामने

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पूर्वी अफ्रीकी देश सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है. जिसमें पंद्रह लोगों के मारे जाने की खबर है. दर्जन से अधिक लोग जख्मी हैं. आतंकवादियों ने होटल  हयात को निशाना बनाया है. जिसमें होटल मालिक अब्दिरहमान इमान की भी मौत की खबर मिली है. यह होटल समुद्र किनारे मौजूद है.

    बताया जा रहा है कि जिस तरह 26/11 को आतंकियों ने भारत के मुंबई स्थित होटल ताज पर हमला किया था, उसी तरह मोगादिशु के होटल  हयात को आतंकियों ने घेर लिया है. करीब 13 घंटे से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल के बड़े हिस्से को आतंकवादियों ने अपने कब्जे में ले लिया है.

    2006 में हुई थी अल-शबाब की स्थापना

    खबर है घटना में देश में सक्रिय अल-शबाब नामक आतंकी संगठन का हाथ है. सोमाली पुलिस के प्रवक्ता अब्दीफतह अदन हसन ने बताया है कि एक आत्मघाती हमलावर पहले होटल में घुसा और फायरिंग शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों और जिहादी समूह के बंदूकधारियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई. घटना में आतंकी संगठन अल-शबाब का नाम सामने आ रहा है. बात 2006 की है, जब शरिया अदालतों को मानने वाले यूनियन ऑफ इस्लामिक कोर्ट्स का प्रभाव मोगादिशू में था. इसका संचालन मुखिया शरीफ शेख अहमद क रहा था. इसी से जुड़े लोगों ने आतंकी संगठन अल-शबाब की स्थापना की थी. इसका पूरा नाम हरकत अल-शबाब अल मुजाहिदीन है. इसका संबंध अल-कायदा से है. केन्या से लगती देश की दक्षिणी सीमा पर इसका जबर्दस्त वर्चस्व है. अल-शबाब का एकमात्र मकसद सोमालिया सरकार को जड़ से उखाड़ना है. अल-शबाब सऊदी अरब के वहाबी पंथ को मानता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news