मुंबई में बड़ा सड़क हादसा, बस ने कई वाहनों को रौंदा, चार की मौत, कई घायल

    मुंबई में बड़ा सड़क हादसा, बस ने कई वाहनों को रौंदा, चार की मौत, कई घायल

    TNP DESK- देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां पर एक बस ने सड़क पर कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी है. इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है. लगभग आधे दर्जन लोग घायल हैं.

    मुंबई सड़क हादसे के बारे में जानिए विस्तार से

    मुंबई में यह सड़क दुर्घटना हुई है. ताजा जानकारी के अनुसार बस कुर्ला से अंधेरी जा रही थी. बस चालक का अपने वाहन पर से नियंत्रण खत्म हो गया. परिणामस्वरूप बस ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को रौंद दिया. इसके अलावा वाहनों को भी टक्कर मारी. घटना स्थल पर ही चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में कुछ की हालत गंभीर है. कई वाहनों को भी बस ने टक्कर मारी.इस कारण वे क्षतिग्रस्त हो गए हैं. बस चालक फरार हो गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news