जयपुर में बड़ा हादसा: 6 की मौत, कई वाहन जलकर राख, जानिए पूरी घटना

    जयपुर में बड़ा हादसा: 6 की मौत, कई वाहन जलकर राख, जानिए पूरी घटना

    TNP DESK- राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया जहां 6 लोगों की मौत हो गई है. एक टैंकर ने दूसरे टैंकर में जोरदार टक्कर मार दी और इस कारण से वहां भीषण आग लग गई.राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर दुख जताया है.

    जानिए इस भीषण हादसे के बारे में विस्तार से

    ताजा जानकारी के अनुसार राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में सीएनजी गैस भरे टैंकर ने दूसरे टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि लगभग 1 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी. जयपुर पुलिस के अनुसार सीएनजी भरे टैंकर में टक्कर के बाद आग लग गई और यह आग इतनी तेज फैल गई कि उस मार्ग पर जा रहे दूसरे वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया. अन्य वाहनों में जो लोग थे आग की चपेट में आने से जिंदा जल गए.ताजा जानकारी के अनुसार छह लोगों की मौत हो गई है.लगभग एक दर्जन लोग झुलस गए हैं. आसपास खड़े या गुजर रहे 30 वाहन जलकर राख हो गए.

    घटना की सूचना पाकर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी. इस मार्ग पर ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया. जिस स्थान पर यह टक्कर हुई वहां पर पेट्रोल पंप भी थी. दूसरे टैंकर में एलपीजी गैस के सिलेंडर थे. इस कारण से सभी में एक एक के बाद एक आग लग गई और यह भीषण हादसा हो गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news