मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3 लाख 88 हजार लाभुकों को भेजी गई ₹97 करोड़ 10 लाख रुपये

    मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3 लाख 88 हजार लाभुकों को भेजी गई ₹97 करोड़ 10 लाख रुपये

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया गया है. इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से कुल ₹97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है. यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में किया गया है, जिससे रांची जिले की लाखों महिलाओं को त्योहारों से पूर्व आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ प्राप्त हुआ है.

    जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति

    • अनगड़ा – 16,843 लाभुक
    • अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,417 लाभुक
    • बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,413 लाभुक
    • बेड़ो – 20,797 लाभुक
    • बुंडू – 8,525 लाभुक
    • बुंडू नगर पंचायत – 3,572 लाभुक
    • बुढ़मू – 18,073 लाभुक
    • चान्हो – 19,894 लाभुक
    • हेहल शहरी क्षेत्र – 15,442 लाभुक
    • ईटकी – 10,482 लाभुक
    • कांके – 31,828 लाभुक
    • कांके शहरी क्षेत्र – 1,325 लाभुक
    • खलारी – 9,703 लाभुक
    • लापुंग – 11,478 लाभुक
    • माण्डर – 23,395 लाभुक
    • नगड़ी – 18,159 लाभुक
    • नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,168 लाभुक
    • नामकुम – 18,021 लाभुक
    • नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,078 लाभुक
    • ओरमांझी – 18,310 लाभुक
    • राहे – 9,647 लाभुक
    • रातू – 18,792 लाभुक
    • सिल्ली – 21,382 लाभुक
    • सोनाहातू – 13,192 लाभुक
    • तमाड़ – 18,714 लाभुक
    • सदर शहरी क्षेत्र – 21,754 लाभुक

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि “मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर इस राशि का भुगतान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगा. जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान मिले.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news