मंईयां स्मान योजना: रांची के लाभुकों के खाते में खटाखट आने लगी 10वीं किस्त, महिलाओं के खिले चेहरे, चेक करें अपना अकाउंट

    मंईयां स्मान योजना: रांची के लाभुकों के खाते में खटाखट आने लगी 10वीं किस्त, महिलाओं के खिले चेहरे, चेक करें अपना अकाउंट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां योजना के के लाभुकों के लिए खुशखबरी है. मंईयां योजना की मई माह की राशि यानी की 10वीं किस्त 2500 रुपये रांची के लाभुकों के खाते में खटाखट आने लगे है. बता दें कि बीते कल सानी 10 जुलाई को अधिकांश महिलाओं के खातों में योजना की राशि भेजी गई थी. गौरतलब है कि इससे पहले 4 जुलाई को पलामू के लाभुकों को राशि भेजी गई थी. गौरतलब है कि यह राशि केवल उन्हीं लाभार्थियों के खातों में भेजी जा रही है जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े हैं और डीबीटी विकल्प चालू है.

    इससे पहले अप्रैल महीने की राशि जून में लाभुकों के बैंक खाते में भेज दी गयी थी. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने मंईयां सम्मान योजना के तहत 559 करोड़ रुपये आवंटित किये थे. यह राशि पांच महीने के लिए है. पलामू के सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक ने राशि भेजे जाने की पुष्टि की है.

    विभाग की गाइडलाइन के आधार पर भेजी गई राशि

    योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी गई है. आपका आधार बेस्ड सिंघल बैंक खाता अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चपकी है. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक है औऱ योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं हो. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news