कुख्यात नक्सली की प्रेम कहानी! प्यार के आगे हुआ बेबस, प्रेमिका को साथ लेकर हो गया फरार

    कुख्यात नक्सली की प्रेम कहानी! प्यार के आगे हुआ बेबस, प्रेमिका को साथ लेकर हो गया फरार

    गुमला (GUMLA) : गुमला जिले से एक कुख्यात नक्सली की प्रेम कहानी निकाल कर सामने आयी है. दरअसल पीएलएफआई के हार्डकोर नक्सली रहे परमेश्वर गोप के प्रेम में पड़कर वह नाबालिग खुद घर से फरार हुई हो गई. मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने दोनों को  गिरफ्त में ले लिया.

    आपको बता दें कि पिछले दिनों नाबालिग का अपहरण किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था. घटना के बाद गुमला पुलिस की टीम ने रांची से आरोपी परमेश्वर गोप के साथ-साथ नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया है. किशोरी के परिजनों ने बेटी के अगवा करने की शिकायत गुमला थाने में दर्ज करायी थी. परमेश्वर गोप द्वारा एक नाबालिग किशोरी के अगवा करने की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और रांची में दोनों को गिरफ्त में लिया.

    एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि फिलहाल किशोरी अपनी मर्जी से बदमाश परमेश्वर के साथ जाने की बात कह रही है. वह रांची जाने से पूर्व अपने एक दोस्त को युवक के साथ जाने की बात भी बता रखी थी. अचानक नाबालिग के लापता होने की खबर से परिजनों की बेचैनी बढ़ गयी थी. बाद में किशोरी ने अपने परिजनों को फोन पर दूसरे शहर में सुरक्षित होने की बात भी बतायी थी. किशोरी ने पुलिस के समक्ष कबूल किया कि दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़े और पहले से उनकी जान-पहचान थी. इधर पुलिस पूरे प्रकरण में गंभीरता से पड़ताल कर रही है.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news