कटिहार में पुलिस पर भारी पड़े शराब तस्कर,भीड़ ने थाना किया हमला,आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

    कटिहार में पुलिस पर भारी पड़े शराब तस्कर,भीड़ ने थाना किया हमला,आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

    कटिहार(KATIHAR): बिहार के कटिहार जिला में शराब तस्करी के आरोप में पकड़े गए युवक के परिजनों और गांव वालों ने कटिहार जिला के डण्डखोरा थाना पर हमला कर दिया, जिसमे थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

    आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

    बिहार में पुलिस लगातार शराब तस्करों के निशाने पर हैं और इसी कड़ी में एक बार फिर कटिहार में या हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि एक शराब तस्करी के आरोपों में पकड़े गए युवक के परिजनों और गांव वालों ने मिलकर थाना पर हमला कर दिया. इस हमले में थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. 

    मामले की जांच में जुटी पुलिस 

    बताया यह भी जा रहा है कि आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने कई राउंड फायरिंग भी की है. हालांकि, पुलिस के द्वारा गोली चलाई जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news