पटना(PATNA): पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. मंगलवार की देर शाम पटना सिटी में बदमाशों ने स्कूटी सवार दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना बाईपास थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित लोहा फैक्ट्री के पास हुई थी. घटना से गुस्साए लोगों ने पटना सिटी में आज जमकर हंगामा मचाया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. घटना की जानकारी मिलते ही नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने पटना सिटी पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़ित परिवार का ढांढस बढ़ाया और हर संभव मदद की बात कही.
यह भी पढ़ें:
पटना: डबल मर्डर से दहली राजधानी, स्कूटी सवार 2 युवकों की गोली मारकर हत्या
बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर
नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने मृतक के परिवार से मिलने के बाद बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगल राज की फिर से वापसी हो गई है. लेकिन विपक्ष शांत नहीं बैठेगा.उन्होंने कहा कि मृतक चंदन के बेटे को हम गोद लेंगे. उन्होंने कहा कि इस तरह बिहार में जंगलराज नहीं चलने देंगे. विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार ठीक से संभल नहीं रहा है देश संभालने चले हैं. धिक्कार है ऐसे मुख्यमंत्री पर जो अपने अहंकार और महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए दिल्ली का भ्रमण कर रहे हैं और बिहार में हर रोज आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. जिसे रोकने वाला तक कोई नहीं है. यह बेहद दुखद घटना है कि बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर चढ़ गया है. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन की यह लापरवाही है. बिना सत्ता संरक्षण के इतने अपराध का माहौल खड़ा नहीं हो सकता. बिहार में फिर से भय का माहौल बन रहा है. नीतीश कुमार गृह मंत्री हैं इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. बच्चे को हम गोद लेंगे लेकिन यह जंगलराज नहीं चलने देंगे. हम अभी सभी विधायकों के साथ बैठक करेंगे.उन्होंने कहा कि चंदन और गोलू के हत्यारे की गिरफ्तारी हर हाल में होगी और कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी.
Thenewspost - Jharkhand
4+

