गुरु जी को आखिरी जोहार: पैतृक गांव नेमरा पहुंचा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार

    गुरु जी को आखिरी जोहार: पैतृक गांव नेमरा पहुंचा शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर, कुछ देर में होगा अंतिम संस्कार

    रांची (RANCHI) : दिशोम गुरु शिबू सोरेन अपनी अंतिम यात्रा पर निकल चुके हैं. उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है. कुछ देर में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों से नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी गुरुजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.

    गुरु जी के पैतृक गांव नेमरा में सन्नाटा पसर गया है. उनके परिवारजनों, झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है. सबकी आँखें नम हैं. शिबू सोरेन के पैतृक आवास नेमरा में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है. बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता, पुलिस और प्रशासन की टीमें वहाँ मौजूद हैं. अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे और शांतिपूर्ण माहौल बना रहे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news