किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर पहुंचे लालू प्रसाद, बेटी रोहिणी ने कहा पापा जैसा दूजा नहीं 

    किडनी ट्रांसप्लांट कराने सिंगापुर पहुंचे लालू प्रसाद, बेटी रोहिणी ने कहा पापा जैसा दूजा नहीं 

    पटना(PATNA): आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर पहुंच चुके हैं. उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने एयरपोर्ट से उन्हें रिसीव किया. लालू यादव एक व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले. दरसअल, लालू कई बिमारियों का इलाज कराने के लिए मंगलवार को ही सिंगापुर रवाना हुए थे. इससे पहले दिल्ली एम्स में लालू यादव का इलाज चला था. 

    आपको बता दें, सिंगापुर में लालू यादव की एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती है. वे रोहिणी के पास ही रहकर अपना इलाज कराएंगे.  मंगलवार की शाम वे दिल्ली से परिजनों के साथ-साथ पार्टी नेताओं और सेवकों की टीम के साथ सिंगापुर के लिए रवाना हुए. लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक भी रहना पड़ सकता है. लिहाजा सारी तैयारी के साथ वे सिंगापुर गए हैं.  लालू परिवार के करीबियों के मुताबिक इलाज कराने जा रहे लालू प्रसाद यादव के साथ 6 लोग सिंगापुर गए हैं. उनके परिवार से राबड़ी देवी के साथ साथ बड़ी बेटी मीसा भारती भी सिंगापुर के लिए रवाना हुए. 

    रोहिणी ने किया ट्वीट 

    आपको बता दें कि रोहिणी एयरपोर्ट पर अपने पिता का इंतजार कर रही थीं. लालू यादव व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले, जहां उनकी बेटी ने पैर छूकर पिता का आशीर्वाद लिया. रोहिणी ने एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, 'जिनका हौसला आसमान से ऊंचा है.  मेरे पापा के जैसा दुनिया में न कोई दूजा है. '

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news