जानिए कोयला कारोबारी जयदेव चटर्जी को, हरियाणा के व्यक्ति से कैसे की ठगी, कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

    जानिए कोयला कारोबारी जयदेव चटर्जी को, हरियाणा के व्यक्ति से कैसे की ठगी, कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : हरियाणा के एक व्यक्ति से कोयला कारोबार शुरू कराने के नाम पर ठगी की गई. ठगी के एक बड़े आरोपी जयदेव चटर्जी भी है. वह फरार चल रहा था. इसी कड़ी में रांची पुलिस ने 1 करोड़ 30 लाख करोड़ रुपए ठगी मामले में फरार चल रहे कोयला कारोबारी जयदेव चटर्जी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना पर रांची पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. इसमें कोयला कारोबारी जयदेव चटर्जी को बिहार से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार कोयला कारोबारी से रांची पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है. इस मामले में अभियुक्त बनाए गए जयदेव,सुकन्या,मंजूलिका और एपी श्रीवास्तव फरार थे. जिसके बाद पुलिस इन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकाने पर छापेमारी कर रही थी.

     मोबाइल सर्विलांस के आधार पर हुई गिरफ्तार 

    जयदेव चटर्जी को पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार कोयला कारोबारी मीनू घोष की शिकायत पर डोरंडा थाने में केस दर्ज किया गया था. हरियाणा के गुरुग्राम निवासी मीनू घोष से फरवरी 2019 में जयदेव चटर्जी और पी के श्रीवास्तव ने कोयले का कारोबार शुरू करने को लेकर 1.30 करोड़ रुपये का आनलाइन ट्रांसफर इंडियन ओवरसीज बैंक से कराया था. जयदेव चटर्जी ने कहा था की मीनू घोष को कोयले के कारोबार में साझीदार बनाया जायेगा. इस बाबत 18 मार्च 2019 से लेकर 25 मार्च 2019 तक पैसे ट्रांसफर कराये गये थे. यह पैसे इनसा डेवलपर्स के खाते से आए थे. डेढ़ वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी जयदेव की तरफ से पीड़िता मीनू घोष को एक रूपये भी वापस नहीं किये गये.इसी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है. इस मामले में और भी लोगों की गिरफ्तारी संभव है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news