पंजाब में पत्नी से परेशान व्यक्ति ने कैसे परिवार का खात्मा किया, जानिए

    पंजाब में पत्नी से परेशान व्यक्ति ने कैसे परिवार का खात्मा किया, जानिए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पंजाब प्रांत के फिरोजपुर में एक दर्दनाक घटना हुई जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है.जसमिंदर सिंह नामक एक व्यक्ति ने अपने भाई हरप्रीत सिंह, बेटी गुरलीन कौर और भतीजे अगम सिंह के साथ मौत को गले लगा लिया. यह घटना कैसे हुई इसके बारे में विस्तार से जानिए.

    पत्नी से परेशान जसमिंदर सिंह अपनी कार में सभी के साथ सवार थे. हिमाचल से फिरोजपुर आ रहे थे, जब वे घल्लखुर्द जौड़ीया नहर के पास पहुंचे तो उन्होंने अपनी कार नहर में गिरा दी. इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने इसकी सूचनापुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार सभी चारों लोगों का शव बरामद किया. 

    इन लोगों पर लगाया गंभीर आरोप 

    जसमिंदर सिंह ने इस घटना को अंजाम देने से पहले इंटरनेट मीडिया पर लाइव वीडियो अपलोड किया था इसमें उसने अपनी पत्नी, सास और एक फाइनेंसर पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है. पारिवारिक विवाद के कारण यह परिवार उजड़ गया. जसमिंदर सिंह हिमाचल से फिरोजपुर लौट रहे थे. वे काफी परेशान थे और इसी परेशानी के कारण उन्होंने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. फिरोजपुर की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news