600 किलो वजनी 54 फ़ीट के कांवड लेकर जब चले 800 भक्त तो फिजा बोल बम के जयकारे से गूंज उठी

    600 किलो वजनी 54 फ़ीट के कांवड लेकर जब चले 800 भक्त तो फिजा बोल बम के जयकारे से गूंज उठी

    भागलपुर(BHAGALPUR): श्रावणी मेला के सातवें दिन बुधवार को 54 फ़ीट का कांवड लेकर शिवधारी कांवड संघ का जत्था सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम पहुंचा.  उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान करने के बाद विशाल कांवड की पूजा पाठ की. ढोल-बाजे के साथ नाचते झूमते हुए जत्था देवघर बाबा बैधनाथ के लिए रवाना हुआ. इस जत्थे में 800 भक्त शामिल हैं. वहीं कांवड़ का वजन 600 किलो है.

     पटना सीटी के कांवड संघ के अर्जुन कुमार और विनोद कुमार ने बताया कि कई वर्षों से 54 फिट का कांवड लेकर बाबा भोलेनाथ को प्रसन्न करने जाते हैं. जिससे देश में सुख-शांति रहे. हमारा देश उन्नति की ओर आगे बढ़ सके. 800 लोगों के साथ कांवड लेकर देवघर नाचते झूमते हुए जाते हैं. यह कांवडिया का जत्था नियम निष्ठा एंव पवित्र होकर बाबा बैधनाथ धाम मे बाबा भोलेनाथ को जल चढाने के लिये निकल पड़ा है. इसमें  शिवधारी कांवड संघ के सदस्य, विनोद बाबा,शिवम, मुकुल कुमार, कुणाल पासवान और सूरज शर्मा आदि कांवड़िये शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news