कार्तिकेय सिंह ने कहा 'बीजेपी को मैं पच नहीं रहा था' जानिए मंत्री पद से क्यों दिया इस्तीफा 

    कार्तिकेय सिंह ने कहा 'बीजेपी को मैं पच नहीं रहा था' जानिए मंत्री पद से क्यों दिया इस्तीफा 

    पटना(PATNA): मंत्री पद से इस्तीफे के बाद कार्तिकेय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों को मंत्री पद पर रहते मैं पच नहीं रहा था. बीजेपी को लग रहा था एक भूमिहार मंत्री कैसे बन गया. इसलिए मेरा मीडिया ट्रायल करवाया जा रहा था. हम पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे. उन्होंने कहा मेरे बाबा स्वतंत्रता सेनानी थे और मेरे पिताजी हाई स्कूल में शिक्षक थे. मैं 28 वर्षों तक शिक्षक के रूप में काम किया हूं और जमीन से जुड़ा हुआ हूं. अनंत सिंह से मेरा नाम जोड़ा जाता है. अनंत सिंह 17 साल से मोकामा से विधायक हैं और उनके भाई भी विधायक और मंत्री रहे हैं और उन से मेरा राजनैतिक संबंध है. 2015 से पहले मुझ पर कोई मुकदमा नहीं हुआ.जिस मामले में मुझ पर मुकदमा किया गया कोर्ट में अनुसंधान चल रहा है मुझे न्यायालय पर पूरा भरोसा है मुझे न्याय जरूर मिलेगा. उन्होंने कहा जो आरोप मुझ पर लगाया जा रहा था उससे मेरी पार्टी , नेता और मेरी छवि धूमिल हो रही थी. इसलिए पार्टी के हित में मैंने इस्तीफा दिया. न्यायालय से बरी होने के बाद पार्टी जो जिम्मेदारी देगी मैं स्वीकार करूंगा. मंत्रिमंडल में विभाग बदलने से मेरी कोई नाराजगी नहीं है.

    यह भी पढ़ें

    कार्तिकेय सिंह ने नीतीश कैबिनेट से दिया इस्तीफा, आज ही कानून मंत्री से हटाकर बनाया था गन्ना उद्योग मंत्री

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंपा इस्तीफा 

    बता दें कि गन्ना उद्योग मंत्री के पद से कार्तिकेय सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सौंप दिया है. मुख्यमंत्री ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल फागू चौहान को अपनी अनुशंसा भेज दी. कार्तिकेय सिंह अब राज्यमंत्री परिषद के सदस्य नहीं रहे. अब गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता को दिया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news