कैमूर: प्रेम प्रसंग में तीन सगी बहनों ने की युवक की हत्या,तीन बहनें सहित 4 गिरफ्तार, पढ़ें क्यों और कैसे हुई हत्या

    कैमूर: प्रेम प्रसंग में तीन सगी बहनों ने की युवक की हत्या,तीन बहनें सहित 4 गिरफ्तार, पढ़ें क्यों और कैसे हुई हत्या

    कैमूर(KAIMUR):कहते हैं प्यार अंधा होता है. प्रेम प्रसंग में लोग जीने मरने की कसमें भी खाते हैं लेकिन एक प्रेमिका कब साजिश कर आपकी हत्या कर दे कोई नहीं जानता.ऐसा ही मामला बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां प्रेमिका और उसकी दो बहनों ने पहले तो युवक को फोन कर घर बुलाया फिर तीनों बहनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी,अब ये हत्या क्यों और कैसे की गई हम आपको बतायेंगे. 

    हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए गांव से दो किलोमिटर दूर नहर में फेंक दिया

     आपको बताये कि नरौरा गांव के अनिल कुमार गोस्वामी का गांव के ही संजय साह की पुत्री ज्योति कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग था,जिसके बाद ज्योति कुमारी ने अपने प्रेमी अनिल कुमार गोस्वामी को मिलने के लिए फोन कर रात में घर बुलाया,पहले से ही ज्योति ने अपनी बहने खुशबू कुमारी,नेहा कुमारी ने साथ मिलकर अनिक कुमार की योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी, और साक्ष्य छुपाने के लिए गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर नहर में मिट्टी के नीचे शव को छुपा दिया.वहीं इस हत्या में तीनों की मदद नेहा के प्रेमी श्याम नारायण सिंह ने की. 

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या जानकारी दी

     वहीं मामले पर कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला था, जिसमे मृतक प्रेमी अनिल कुमार गोस्वामी द्वारा वीडियो बनाकर ब्लैक मेल भी किया जा रहा था, जिसके बाद घर बुलाकर हत्या कर दी गई,हत्या मामले में 3 सगी बहनें सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news