फिलीपींस में पंजाब के कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला

    फिलीपींस में पंजाब के कबड्डी कोच की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. फिलीपींस की राजधानी मनीला में पंजाब के रहने वाले कबड्डी कोच की हत्या कर दी गई है. फिलीपींस की राजधानी मनीला में गुरप्रीत सिंह गिदरू की गोल मारकर हत्या कर दी गई है. गुरप्रीत सिंह पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले थे. उनका गांव पाखरवाड़‌ है. ग्रामीणों ने राज्य सरकार से मांग की है कि उनके पार्थिव शरीर को यहां लाया जाए ताकि विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार हो सके. मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह के घर में कुछ अज्ञात हमलावर घुस आए उनके सिर में गोली मार दी. घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है. कुछ साल पहले गुरप्रीत कनाडा चले गए थे जबकि उनकी पत्नी और बेटा फिलीपींस में रह रहे हैं. पैतृक घर मोगा जिला में उनके माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं. पंजाब सरकार इस मामले में भारत सरकार की विदेश मंत्रालय से संपर्क कर शव को लाने का आग्रह की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news