JSSC Recruitment 2025: झारखंड में जेल वार्डर के 1733 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 60 हजार से ज्यादा सैलरी, जान लें योग्यता

    JSSC Recruitment 2025: झारखंड में जेल वार्डर के 1733 पदों पर आज से आवेदन शुरू, 60 हजार से ज्यादा सैलरी, जान लें योग्यता

    TNP DESK- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने जेल वार्डर के 1733 पदों पर वैकेंसी निकाली है. आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 नवंबर से शुरू हो रही है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 दिसंबर 2025 तक है.   उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. 

    शैक्षणिक योग्यता 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है . 

    आयु सीमा 

    न्यूनतम : 18 साल

    अधिकतम : 25 साल

    आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगा. 

    शारीरिक योग्यता 

    पुरुष : अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, अति पिछड़ा वर्ग

    लंबाई: 160 सेमी

    छाती : 81 सेमी

    SC-ST के लिए

    लंबाई : 155 सेमी

    छाती : 79 सेमी

    महिला :

    लंबाई : कम से कम 148 सेमी

    आवेदन शुल्क 

    सामान्य और ओबीसी वर्ग को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी वर्ग को 50 रुपए शुल्क लगेगा. 

    कितनी मिलेगी सैलरी

    लेवल-2 के अनुसार 19,900-63,200 रुपए प्रतिमाह

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं. 

    यहां Online Application for JKCE-2025 पर क्लिक करें.

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके लॉग इन करे .

    अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें

    फॉर्म सबमिट कर के इसका प्रिंटआउट लेकर रखें 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news