JSLPS कर्मी क्यों दे रहे हैं अनिश्चितकालीन धरना, जानिए विस्तार से

    JSLPS कर्मी क्यों दे रहे हैं अनिश्चितकालीन धरना, जानिए विस्तार से

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची स्थित जेएसएलपीएस कार्यलय में कर्मियों ने आज से अनिश्चितकालीन धरना की शुरुआत की. JSLPS कर्मी अपनी चार सूत्री मांगो को लेकर धरने पर बैठे है. जिसमें महंगाई भत्ता, सुरक्षा बीमा, साप्ताहिक अवकाश और समय से मानदेय भुगतान करने संबंधित मांग शामिल हैं. सूबे के सभी 24 जिलों से कर्मी रांची पहुंचे हैं. आपको बता दें कि रांची स्थित jslps कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरने में लगभग 1400 कर्मी बैठे हैं.

    हर घर तिरंगा अभियान में थी अहम भूमिका

    हर घर तिरंगा अभियान में इन्हीं कर्मियों ने काफी अहम भूमिका निभायी थी. लेकिन उनका वेतन कई महीनों से रुका हुआ है. यहीं कारण है कि धरने पर महिलाएं बच्चों को लेकर कड़ी धूप में बैठने को मजबूर हैं. हालांकि धरने पर बैठे कर्मी से किसी अधिकारी ने अभी तक मुलाकात नहीं की है. अब देखने वाली बात ये होगी कि यह धरना कब तक चलता है और कब तक इनका समाधान होगा.

    कोई अधिकारी मिलने तक नहीं आया

    धरने पर बैठे कर्मियों का कहना है कि हम गांव-गांव तक जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ते हैं. उनकी आजीवीका के लिए हर संभव प्रयास करते हैं. लेकिन सरकार आज हमारी ही आवाज नहीं सुन रही है. हमें मजबूरी में ये कदम उठाना पड़ा. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी तक कोई अधिकारी हमसे बात करने तक नहीं आया है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news