लातेहार : चंदवा में थर्ड रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी के साइट पर जेपीसी उग्रवादियों ने मचाया उत्पात

    लातेहार : चंदवा में थर्ड रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी के साइट पर जेपीसी उग्रवादियों ने मचाया उत्पात

    लातेहार(LATEHAR): जिले के चंदवा में थर्ड रेल लाइन निर्माण में लगी कंपनी के साइट पर जेपीसी उग्रवादियों ने उत्पात मचाया है. बता दें कि उग्रवादी घटना चंदवा थाना क्षेत्र के केंदुवा की है, जहां थर्ड लाइन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के साइट पर उग्रवादी संगठन ने रविवार की देर रात उत्पात मचाया है. मिली जानकारी के अनुसार हथियार बंद उग्रवादियों ने लगभग डेढ़ दर्जन कर्मियों को आधे घंटे तक बंधक बनाए रखा और कुछ कर्मियों के साथ मारपीट भी की. मारपीट में चार कर्मी घायल हो गए. वहीं, उग्रवादियों द्वारा साइट पर खड़ी कैंपर वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया. हमलावर अपराधियों ने खुद को जेपीसी संगठन से जुड़ा हुआ बताया. मामले की जानकारी मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news