JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लापता! ढूंढने वालों को मिलेगा लाखों का इनाम 

    JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लापता! ढूंढने वालों को मिलेगा लाखों का इनाम 

    मुंगेर(MUNGER): मुंगेर से सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह लापता हैं! ललन सिंह लोकसभा चुनाव के बाद अपने संसंदीय क्षेत्र में एक बार भी नहीं गए हैं. इससे वहाँ की जनता काफी नाराज है.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति को नकली बताकर नया विवाद खड़ा करनेवाले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह लापता हो गए हैं. उनके लापता होने के पोस्टर जगह जगह लगाए गए हैं और लोग उन्हें खोज रहे हैं. इस दौरान ललन सिंह का पता बतानेवालों को दो लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है. दरअसल, ललन सिंह के लापता होने के पोस्टर उनके संसदीय क्षेत्र मुंगेर में लगाए गए हैं.  मुंगेर में एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह मुंगेर के पूर्व सांसद प्रत्याशी संजय केशरी ने सदर अस्पताल और किला के इर्दगिर्द दर्जनों जगहों पर सांसद ललन सिंह के लापता होने का पोस्टर लगाकर विरोध जताया है. उन्होंने लापता सांसद पर इनाम की राशि एक लाख रुपए से बढ़ाकर दो लाख रुपए कर दी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news