जमशेदपुर: मानगो के तीन लाख लोगों को जल्दी मिलेगी जाम से निजात, निर्धारित समय पर पूरा होगा फ्लाइओवर निर्माण कार्य

    जमशेदपुर: मानगो के तीन लाख लोगों को जल्दी मिलेगी जाम से निजात, निर्धारित समय पर पूरा होगा फ्लाइओवर निर्माण कार्य

    जमशेदपुर(JAMSHDPUR):मानगो के तीन लाख से अधिक लोगों महाजाम से जल्द मुक्ति मिलने वाला है. मानगो में बन रहे फ्लाइओवर का काम तेजी से चल रहा है. यह फ्लाइओवर मानगो से साकची को जोड़ने वाला फ्लाइओवर है. मेन फ्लाइओवर का काम बड़े ही तेजी से हो रहा है. मेन फ्लाइओवर का 20 पिलर तैयार हो चुका है. स्वर्णरेखा नदी पर भी फ्लाइओवर का 6 पिलर का काम तेजी से हो रहा है.

    पढ़ें पथ निर्माण विभाग के अभियंता दीपक सहाय ने क्या कहा

     पथ निर्माण विभाग के अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि वे लोग अपने निर्धारित समय पर चल रहे है. फ्लाइओवर का काम निर्धारित समय पर पूरा कर लिया जाएगा.फ्लाइओवर का पीलर का काम समय पर पूरा हो रहा है. पहले मेन पुल का काम पूरा होगा, उसके बाद मानगो से हनुमान मंदिर के तरफ का फ्लाइओवर का काम शुरू किया जाएगा. साथ ही मानगो पुरुलिया रोड फ्लाइओवर का काम शुरू होगा.जल्दी ही मानगो के लाखों लोगों की जाम की समस्या से उन्हें निजात मिलेगा. फ्लाइओवर का काम समय पर पूरा कर लिया जाएगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news