जमशेदपुर: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बंद फ्लैट से भारी मात्रा में शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बंद फ्लैट से भारी मात्रा में शराब बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. जहां पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को बरामद किया है. बता दें कि जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एग्रीको के वर्कर्स फ्लैट के बंद क्वार्टर न0 128 में अवैध शराब का गोरखधंधा चल रहा था, लेकिन टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम और सिदगोड़ा पुलिस व उत्पाद विभाग ने इसका भंडाफोड़ करते हुए लगभग 25 से 30 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है.

    सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

    वहीं बरामद की गई शराब को जब्त करते हुए विभाग की ओर से सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है. जब्त शराब अरुणाचल प्रदेश में बिक्री के लिए मान्य है, टाटा स्टील क्वार्टर को कब्जा मुक्त करने के बाद कंपनी का ताला लगाया गया था, जब टाटा स्टील यूआईएसएल की टीम फिर से क्वार्टर को देखने के लिए पहुंची तो देखा गेट पर दूसरा ताला बदल कर लगा दिया गया है.

    मामले की जांच में जुटी पुलिस

    वहीं छानबीन करने के बाद पुलिस को सूचना मिलने के बाद क्वार्टर गेट पर लगे ताला को तोड़ा गया तो देखा गया बंद क्वार्टर में भारी मात्रा में शराब की पेटी पड़ी हुई है, फिलहाल मामले में उत्पाद विभाग आगे की करवाई कर रही है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news