भागलपुर में ईंट करोबारी के कई ठिकानों पर IT की रेड, टैक्स चोरी का है आरोप 

    भागलपुर में ईंट करोबारी के कई ठिकानों पर IT की रेड, टैक्स चोरी का है आरोप 

    भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर इनकम टैक्स ने अहले सुबह ईंट करोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. इनकम टैक्स के अधिकारी अहले सुबह भागलपुर पहुंचे और ईंट करोबारी अफरोज आलम के कई ठिकाने पर छापेमारी शुरू की है. बताया जा रहा है कि टैक्स चोरी करने को लेकर कार्रवाई की गई है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि अधिकारियों को क्या-क्या दस्तावेज मिला है.  आईटी अधिकारी मीडिया को कुछ भी बताने से बच रहे हैं. एक घंटे से लगातार छापेमारी की जा रही है.

    आपको बता दें कि अफरोज आलम हबीबपुर निवासी हैं.  उनके कई ठिकानों पर इनकम टैक्स के अधिकारियों की रेड चल रही है. Income tax की 50 सदस्यीय टीम मौके पर पहुँचकर छापेमारी कर रही है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news