जेडीयू MLC राधाचरण साह के आवास पर दूसरे दिन भी IT की रेड, कई अहम दस्तावेज के साथ कैश भी बरामद

    जेडीयू MLC राधाचरण साह के आवास पर दूसरे दिन भी IT की रेड, कई अहम दस्तावेज के साथ कैश भी बरामद

    पटना(PATNA): जेडीयू MLC राधाचरण साह के आवास पर दूसरे दिन भी रेड जारी है. इनकम टैक्स के अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं. बताया जा रहा है उनके ठिकाने से  संपत्ति के साथ-साथ कैश भी बरामद हुआ है. आईटी की टीम आज भी एमएनसी और उनके कारोबारी पार्टनर के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. बता दें कि मंगलवार को भी 7 शहरों के 18 ठिकानों पर आईटी की डेट हुई थी. मिली जानकारी के अनुसार एक सौ करोड़ के बेनामी ट्रांजैक्शन का भी खुलासा हुआ था. साथ ही भारी मात्रा में कैश, गहने और जमीन के कई दस्तावेज भी बरामद हुए थे. आज बुधवार को फिर उनके ठिकानों पर छापेमारी दल के अधिकारी पहुंच गए हैं.  कड़ी सुरक्षा के बीच छापेमारी जारी है. मंगलवार को राधाचरण के ठिकानों से जो दस्तावेज और दर्जनों बैंक खातों के करोड़ों लेनदेन के प्रमाण मिले हैं उस पर भी जांच चल रही है. 

    मंगलवार को भी हुई थी छापेमारी 

    जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. मंगलवार को आरा समेत देश के अलग-अलग जगहों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा था. मंगलवार सुबह-सुबह टीम एसएसबी के साथ पहुंची थी. बक्सर एमएलसी के चल और अचल संपत्ति की जांच की जा रही थी.. इनकम टैक्स की टीम ने बाबू बाजार, रमना मैदान में उनके होटल, आरा–पटना बाईपास रोड के रिसॉर्ट समेत कई जगहों पर एक साथ धावा बोला था. जिसके बाद अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया था. टीम सेठ जी के घर पर सभी वसीयतों के कागजात खंगालने के साथ उनके करीबियों से भी पूछताछ कर रही थी. बताया जा रहा था कि बालू के कारोबार में गड़बड़ी कर करोड़ों की टैक्स चोरी का ये मामला है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news