इरफान बना रोहित, लड़की को फंसाया और फिर संबंध बना कर रिकार्ड किया वीडियो, फिर जो हुआ.......

    इरफान बना रोहित, लड़की को फंसाया और फिर संबंध बना कर रिकार्ड किया वीडियो, फिर जो हुआ.......

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो जन्म से हमारे साथ रहते हैं. पर समय के साथ हमारे जीवन में कुछ ऐसे भी रिश्ते जुड़ते हैं जिन्हें हम खुद चुनते हैं. प्यार का भी रिश्ता इन्हीं में से एक होता है जहां हम अपने जीवन का अहम हिस्सा किस इंसान के साथ बिताएंगे यह निर्णय हमें लेना होता है. ऐसे में तमाम संबंधों के बीच प्यार का रिश्ता बेहद पवित्र और निश्चल माना गया है. यहाँ लोग साथ जीने मरने की कसमें खातें हैं और जीवन भर साथ निभाने का वादा भी करते हैं. पर क्या हो जब गहरे विश्वास से भरे इस रिश्ते में विश्वासघात अपनी जगह बना लें. 

    सवाल बड़ा है पर, इसी जालसाज़ी ने कई जीवन तार-तार कर दिए है. ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र से सामने आया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक युवती ने सोशल मीडिया के माध्यम से गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि क्षेत्र की एक युवती, जो एक विशेष समुदाय से बताई जा रही है, ने पहले उससे दोस्ती की और बाद में उसे रामपुर (उत्तर प्रदेश) ले गई. आरोप है कि वहां उसकी पहचान अपने ही समुदाय के कुछ युवकों से कराई गई. 

    पीड़िता के अनुसार, रामपुर में उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की गई और इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बनाया गया. आरोप है कि बाद में वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे डराया गया. वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए हैं. 

    पीड़िता ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली कथित गिरोह संचालिका का एक रिश्तेदार उत्तर प्रदेश में धर्म की आड़ में एक शैक्षणिक संस्था संचालित करता है. आरोप है कि इस गिरोह में कई युवतियां शामिल हैं, जो भोली-भाली युवतियों और महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें जाल में फंसाती हैं. पीड़िता का कहना है कि इसी तरह उससे भी संपर्क बढ़ाया गया और फिर उसे रामपुर ले जाकर आरोपियों से मिलवाया गया. 

    युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे संगठित तरीके से धर्मांतरण का खेल चलाया जा रहा है. उसने दावा किया कि यह गतिविधियां केवल रुद्रपुर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि गदरपुर, रामपुर (यूपी) समेत अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं. 

    इस मामले को लेकर काशीपुर हाईवे स्थित एक संगठन के कार्यालय को एक पत्र भी सौंपा गया है, जिसमें पीड़िता ने पूरी घटना का विवरण दिया है. पत्र के आधार पर आरएसएस सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और कथित गिरोह को बेनकाब करने की मांग की है. 

    पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया है कि धर्मांतरण से जुड़ी शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है. जांच टीम सभी आरोपों की गहराई से पड़ताल करेगी. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news