IOB Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

    IOB Recruitment 2025: इंडियन ओवरसीज बैंक में अप्रेंटिस के पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

    TNP DESK: इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के 750 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन 10 अगस्त से शुरू हो चुका है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त तक है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iob.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    शैक्षणिक योग्यता 

    इंडियन ओवरसीज बैंक में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. 

    आयु सीमा 

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए.

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवार का चयन रिटन एग्जाम, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

    आवेदन शुल्क 

    सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा जबकि एससी, एसटी और महिला कैंडिडेट को 600 रुपए वहीं पीडब्ल्यूडी को 400 रुपए शुल्क लगेगा. इसके साथ ही इसमें 18% जीएसटी भी ऐड होगा. 

    ऐसे करें आवेदन 

    आवेदन करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट iob.in पर जाएं

    होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें

    रजिस्ट्रेशन के बाद मांगे गए डिटेल के साथ फॉर्म भरें

    अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सब्मिट करें

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news