'ऑपरेशन दोस्त' के तहत भारत ने तुर्की में खोल दिया हॉस्पिटल, जानिए ताजा हालात

    'ऑपरेशन दोस्त' के तहत भारत ने तुर्की में खोल दिया हॉस्पिटल, जानिए ताजा हालात

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): तुर्की और सीरिया में भूकंप से जो तबाही हुई है उनमें 12,000 से अधिक लोग मारे गए हैं. भारत दोनों प्रभावित देशों को सहायता पहुंचा रहा है. भारत ने जिस प्रकार से सहयोग किया है.उससे विश्व बिरादरी में एक बड़ा संदेश गया है. भारत की मोदी सरकार ने 'ऑपरेशन दोस्त' के तहत तुर्की को सहायता पहुंचा रहा है. भारत सरकार की ओर से चार टीमें तुर्की भेजी गई हैं. एनडीआरएफ की दो टीमें वहां काम कर रही है. इनमें 152 जवान शामिल हैं. भारत ने दो मेडिकल टीम भी तुर्की भेजी है. भारत ने ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्की में एक हॉस्पिटल स्थापित कर दिया है जिसके तहत सभी अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं. डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी यहां उपलब्ध हैं. भारत के सहयोग की तारीफ विश्व के कई देशों ने की है.अमेरिका, जर्मनी, इटली, जापान जैसे देशों ने भूकंप से तबाह तुर्की में सहयोग के लिए भारत की सराहना की है. भारत बढ़-चढ़कर सीरिया को भी सहायता पहुंचा रहा है. मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. राहत और बचाव कार्य जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news