स्मृति शेष: दिसोम गुरु शिबू सोरेन ने दुमका को बनाया कर्मस्थली, 8 बार यहां की जनता ने उन्हें बनाया सांसद

    स्मृति शेष: दिसोम गुरु शिबू सोरेन ने दुमका को बनाया कर्मस्थली, 8 बार यहां की जनता ने उन्हें बनाया सांसद

    दुमका(DUMKA): झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व सीएम दिसोम गुरु शिबू सोरेन नहीं रहे. दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 81 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली. लंबे समय से बीमार थे. पुत्र सीएम हेमंत सोरेन द्वारा सोशल साइट X पर जानकारी साझा करते ही झारखंड में शोक की लहर दौड़ पड़ी. सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे है.

    नेमरा है जन्मस्थली तो दुमका है कर्मस्थली

    दिसोम गुरु शिबू सोरेन का जन्म 11जनवरी 1944 को वर्तमान में रामगढ़ जिला के नेमरा गांव में हुआ था. लेकिन दुमका को उन्होंने कर्मस्थली बनाया. संताल समाज से आने वाले शिबू सोरेन ने संताल परगना प्रमंडल में महाजनी प्रथा के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंका. जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उन्होंने युवाओं को एकजुट किया. 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की. बिहार से अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर सड़क से सदन तक आंदोलन किया.

    दुमका की जनता ने 8 बार दिसोम गुरु को जिता कर भेजा संसद भवन

    संताल समाज के लोग दिसोम गुरु शिबू सोरेन को भगवान के रूप में पूजते है. गुरुजी ने जब दुमका को कर्मस्थली बनाया तो यहां की जनता ने भी उन्हें निराश नहीं किया. यही वजह रही कि शिबू सोरेन 8 बार दुमका लोक सभा से सांसद चुने गए. 

    आंकड़ों में देखिए कब कब बने दुमका से सांसद

    1.⁠ ⁠1980 (7वीं लोकसभा)- 
    शिबू सोरेन (झामुमो)- 1,12,160, 
    पृथ्वी चंद्र किस्कु (कांग्रेस)- 1,08,647, 
    हार-जीत का अंतर- 3,513 वोट.

    2.⁠ ⁠1989 (9वीं लोकसभा)- 
    शिबू सोरेन (विपक्ष के साझा प्रत्याशी) 2,47,502, 
    पृथ्वी चंद्र किस्कू (कांग्रेस)- 1,37,901, 
    हार-जीत का अंतर- 1,09,601

    3.⁠ ⁠1991 (10वीं लोकसभा)- 
    शिबू सोरेन (झामुमो)- 2,60169, 
    बाबूलाल मरांडी (भाजपा)- 1,26,528, 
    हार-जीत का अंतर- 1,33,641 वोट. 

    4.⁠ ⁠1996 (11वीं लोकसभा)- 
    शिबू सोरेन (झामुमो)- 1,65,411, 
    बाबूलाल मरांडी (भाजपा)- 1,59,933, 
    हार-जीत का अंतर- 5,478 वोट.

    5.⁠ ⁠2002 लोकसभा उप चुनाव- 
    शिबू सोरेन (झामुमो)- 2,58,633, 
    रमेश हेम्ब्रम (भाजपा)- 1,64,428, 
    हार-जीत का अंतर- 94,205 वोट.

    6.⁠ ⁠2004 (14वीं लोकसभा)- 
    शिबू सोरेन (झामुमो)-3,39,542, 
    सोनेलाल हेम्ब्रम (भाजपा)- 2,24,527, 
    हार-जीत का अंतर-1,15,015 वोट.

    7.⁠ ⁠2009 (15वीं लोकसभा)- 
    शिबू सोरेन (झामुमो)- 2,08,518,
    सुनील सोरेन (भाजपा)- 1,89,708, 
    हार-जीत का अंतर- 18,812 वोट.

    8.⁠ ⁠2014 (16वीं लोकसभा)-
    शिबू सोरेन (झामुमो)- 3,35,815 
    सुनील सोरेन (भाजपा)- 2,96,785 
    हार-जीत का अंतर- 39,030 वोट.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news