पश्चिम चम्पारण(WEST CHAMPARAN): नरकटियागंज प्रखंड के शिकारपुर पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माल्दा मल्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार बैठा सरकारी नियमों को ताक़ पर रखकर स्कूल को अपनी मर्जी से चलाते हैं. स्कूल की VSS समिति के अध्यक्ष दीपक राम ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय बैठा कभी विद्यालय नहीं आते हैं. वे अपनी जगह पर गांव की ही प्राइवेट शिक्षिका रिजवाना खातून से स्कूल में ड्यूटी कराते हैं. इतना ही नहीं विद्यालय का एमडीएम चावल चोरी करा के उसको मंथली पेमेंट देते हैं. बीते 5 अगस्त को विद्यायल से चावल चोरी करने के मामले में शिवनाथ पासवान और कल्लू मियां पर शिकारपुर थाना में एफआईआर भी दर्ज की गई थी.
बच्चों को एक सप्ताह से नहीं मिल रहा मिड डे मिल
बता दें कि कल्लू मियां प्राइवेट शिक्षिका रिजवाना खातून के पिता हैं. लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार नहीं किया है. VSS समिति के अध्यक्ष ने ये भी बताया कि शिक्षक संजय बैठा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में अक्सर देखे जाते हैं. ग्रामीणों ने ये भी आरोप लगाया है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ रहने के कारण उनकी शह पर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय बैठा स्कूल में तानाशाही रवैया अपनाते हैं. पिछले एक सप्ताह से मिड डे मिल नहीं बनाया जा रहा है. इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन जताया और बताया कि इस तरह का अगर रवैया रहेगा तो कैसे बच्चों को शिक्षा मिलेगी.
Thenewspost - Jharkhand
4+

