सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो SBI बैंक में निकली है बंपर वैकेंसी, कल तक कर दे आवेदन   

    सरकारी नौकरी करना चाहते हैं, तो SBI बैंक में निकली है बंपर वैकेंसी, कल तक कर दे आवेदन   

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- सरकारी नौकरी करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बेहतरीन खबर है औऱ इसका साथ ही सुनहरा मौका है. देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक SBI में काफी वकैंसी निकली हुई है.  भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से देश भर में बनाए गए विभिन्न मण्डलों के लिए अफसरों की भर्ती के लिए (SBI CBO Recruitment 2023) हेतु आवेदन 22 नवंबर 2023 से आमंत्रित किए जा रहे हैं. इसकी आवदेन करने की अंतिम तारीख मंगलवार, 12 दिसंबर को समाप्त होने जा रही है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे एसबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर करियर सेक्शन में एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

    5280 पदों पर होगी भर्ती  

    एसबीआइ में सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स के कुल 5280 पदों पर भर्ती की जानी है. उम्मीदवारों को 750 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा, जिसकी आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2023 ही है. साथ ही, इसी तारीख तक उम्मीदवारों को अपने आवेदन में किसी प्रकार का त्रुटि सुधार या संशोधन भी करना होगा. आवेदन शुल्क एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को नहीं भरना है

    21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए उम्र

    भारतीय स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री ली हो और आयु 31 अक्टूबर 2023 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच हो. हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

    तीन चरणों में होगी परीक्षा

    एसबीआइ में सीबीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया से किया जाएगा. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान, सामान्य जागरूकता,अर्थव्यवस्था और कंप्यूटर अभिरूचि से सम्बन्धित कुल 120 प्रश्न होंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटा होगी, परीक्षा निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. पहले चरण में सफल उम्मीदवार अगले चरण में मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में इंटरव्यू में सम्मिलित होंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news