फिर बिगड़ी IAS विनय चौबे की तबीयत, डॉक्टरों ने शूरू किया इलाज, शराब घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

    फिर बिगड़ी IAS विनय चौबे की तबीयत, डॉक्टरों ने शूरू किया इलाज, शराब घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : शराब घोटाले में गिरफ्तार सीनीयर IAS अधिकारी विनय चौबे BP और किडनी के बाद अब दांतों की समस्या से जूझ रहें हैं. उन्हें दांतों में दर्द की शिकायत है, जिससे उन्हें खाने-पीने में दिक्कत हो रही है. जानकारी के अनुसार दांत की समस्या होने पर जांच के लिए भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई. एब इश रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों द्वारा पूर्व में दी गई दवा को जारी रखने की सलाह दी गई है. विनय चौबे को कल यानी सोमवार को रिम्स के डेंटल इंस्टीट्यूट भेजा जाएगा.

    गौररतलब है कि झारखंड शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आईएएस विनय चौबे को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं के कारण उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल के पेइंग वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। IAS अधिकारी विनय के भर्ती होने के बाद रिम्स के पेइंग वार्ड की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

    मालूम हो कि विनय चौबे का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने के बाद 22 मई की शाम उन्हें रिम्स लाया गया था. जहां सेंट्रल इमरजेंसी में उनकी शुरुआती जांच की गई. इसके बाद उन्हें डॉ ऋषि तुहिन गुड़िया की निगरानी में भर्ती कराया गया. विनय चौबे पहले से ही ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं. और अब उन्हें दांत दर्द की समस्या भी हो रही है.

    जानिए क्या है पूरा मामला?

    झारखंड में शराब घोटाला 31 मार्च 2022 से लागू होने वाली नई आबकारी नीति से जुड़ा है. इसके तहत आरोप है कि तत्कालीन आबकारी सचिव और अन्य अधिकारियों ने योजना बनाकर जनवरी 2022 में झारखंड में आबकारी नीति में बदलाव करने के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के साथ रायपुर में बैठक की थी. इसके अलावा यह भी आरोप है कि आबकारी नीति लागू होने के बाद भी छत्तीसगढ़ की एजेंसियां ​​लगातार 2 साल तक झारखंड की आबकारी नीति में काम करती रहीं. फर्जी होलोग्राम और अवैध शराब की सप्लाई से झारखंड सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news