इंसान या हैवान!क्या देश में गरीब होना गुनाह है! सर्द भरी रात में प्लेटफॉर्म में सो रहे लोगों पर डाल दिया ठंडा पानी,देखिए वीडियो   

    इंसान या हैवान!क्या देश में गरीब होना गुनाह है! सर्द भरी रात में प्लेटफॉर्म में सो रहे लोगों पर डाल दिया ठंडा पानी,देखिए वीडियो   

    टीएनपी डेस्क(TNPDESK): देश में ठंड रिकार्ड तोड़ रही है. सर्द भरी रात में जहां अमीर घर में हीटर चला कर कंबल में दुबक जाते है तो गरीब जिनका अपना घर नहीं है. वह रास्ते को ही अपना ठिकाना बना कर रात गुजार रहे है. लेकिन इस बीच ठंड भरी रात में जब कोई ठंडा पानी डाल दे तो फिर सवाल यही उठेगा की इंसान है या हैवान. कुछ ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    वीडियो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा रहा है रेलवे स्टेशन पर सो रहे गरीब लोगों पर ठंडा पानी डाल कर उन्हे उठाया जा रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सवाल अपने आप खड़ा हो रहा है. आखिर यह कैसा सलूक किया है. इंसान ही तो है और रात में घर नहीं होने की वजह से स्टेशन पर सो गए. तो ऐसा सलूक क्यों किया जा रहा है. क्या मानवता मर गई है.

    इस वीडियो में छोटे छोटे बच्चे दिख रहे है. पानी डालने के बाद अपने कंबल और बिस्तर को लेकर लोग भागते दिख रहे है. आखिर इस तरह का व्यवहार क्यों. क्या देश में गरीब होना एक गुनाह हो गया है.                       


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news