थाना परिसर में शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने पकड़ा तो लगाने लगा वंदे मातरम का नारा

    थाना परिसर में शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने पकड़ा तो लगाने लगा वंदे मातरम का नारा

    नालंदा(NALANDA):बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. राज्य सरकार और प्रशासन लगातार शराब पीने वालों और शराब माफिया पर कार्रवाई कर रही है. लेकिन फिर भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे हैं. गौरतलब है कि देर रात सोहसराय थाना पुलिस की टीम गश्ती के दौरान सूचना के आधार पर एक नशेड़ी को हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए गिरफ्तार किया. शराबी का नाम सुरेंद्र प्रसाद बताया जाता है. सोहसराय थाना पुलिस की टीम जब शराबी को पकड़कर सोहसराय थाने लाई उसके बाद शराबी ने हाई वोल्टेज ड्रामा करना शुरू किया. करीब 3:00 बजे तक हाई बोल्टेज चलता रहा. शराबी ने परिसर में रखे कुर्सी टेबल को इधर उधर फेंक दिया. मामले को बढ़ता देख शराबी के पत्नी और बेटे को सोहसराय थाना बुलाया गया. बावजूद नशेड़ी का हाई वोल्टेज ड्रामा नहीं थमा. पुलिस को नशेड़ी के नशे की जांच के लिए भी 3 घंटों का इंतजार करना पड़ा. थाना परिसर में ही उसे निम्बू का रस भी दिया जा रहा था ताकि उसका नशा कम हो. अंततः सोहसराय थाना पुलिस की टीम ने नशेड़ी के नशे की जांच कर उसे हाजत में बंद कर दिया.  हाजत में बंद होने के बावजूद नशेड़ी का फुल ड्रामा जारी रहा. नशेड़ी की इस हरकत से जहां सोहसराय थाना पुलिस की टीम परेशान रही वहीं एफआईआर कराने वाले फरियादियों को भी खासा परेशानी हुई. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news