स्पीकर-विधायक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, माननीय ने गुस्से में पेपर फाड़ा तो अध्यक्ष ने कहा-'आपका आचरण ठीक नहीं, सुधार लीजिए

    स्पीकर-विधायक के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, माननीय ने गुस्से में पेपर फाड़ा तो  अध्यक्ष ने कहा-'आपका आचरण ठीक नहीं, सुधार लीजिए

    रांची (RANCHI): झारखंड विधानसभा बजट सत्र के 13वें दिन सदन के भीतर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. पांकी विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता प्रश्नकाल के दौरान अपना प्रश्न पढ़ रहे थे. प्रश्न पढ़ते समय वे कुछ सेकंड के लिए रुके. कुछ देर रुकने के बाद अध्यक्ष ने कहा कि आपका प्रश्न ले लिया गया है. पूरी बात कहने का मौका नहीं मिलने से नाराज विधायक ने भरी सभा में अध्यक्ष के सामने कागज पर लिखा प्रश्न फाड़कर फेंक दिया. साथ ही विधानसभा अध्यक्ष पर पक्षपात का आरोप भी लगा दिया. विधायक के इस व्यवहार से आहत अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा, 'आपका आचरण ठीक नहीं है.' विधायक के इस रवैये के बाद सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफी बहस हुई.

    विधायक ने कहा, '12 बजे से यहां आकर क्यों बैठते हैं, जब सवाल पढ़ने का समय नहीं दिया जाता.' विधानसभा स्पीकर ने विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि पक्षपात के अलावा और भी कोई आरोप लगाना है तो वह भी लगाइए. स्पीकर के इस तंज से नाराज होकर शशि भूषण मेहता ने सवाल लिखा हुआ कागज फाड़ दिया और चिल्लाते हुए कहा, "मैं नहीं पढ़ूंगा". विधायक के इस रवैये को देखकर अन्य सदस्यों ने उन्हें समझाने की कोशिश की और सवाल पढ़ने को कहा. लेकिन, विधायक ने किसी की नहीं सुनी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news