यहां पेट्रोल की जगह गाड़ी की टंकियों में भर दी जाती है पानी, जानिए कहां का है मामला 

    यहां पेट्रोल की जगह गाड़ी की टंकियों में भर दी जाती है पानी, जानिए कहां का है मामला 

    जहानाबाद(JAHANABAD): शनिवार को जहानाबाद के NH 83 स्थित यूनिक पेट्रोल पंप से एक बड़ा ही अजीबो गरीब मामला सुनने को मिला. जहां ग्राहकों ने बताया कि पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल की जगह गाड़ियों में पानी भर दे रहे हैं. जिन जिन ग्राहकों के साथ यह धोखाधड़ी हुई वे सभी पंप पर पहुंचकर हंगामा कर रहे थे. मामले की जानकारी लेने के लिए जब एक ग्राहक से बात की तो उन्होंने बताया कि मैंने ₹705 का पेट्रोल भराया था थोड़ी ही दूर गया कि मेरी गाड़ी बंद हो गई. जब मैंने टंकी को खुलवाया तो उसमें मिस्त्री ने बताया कि इस टंकी में पेट्रोल की जगह पानी भर दिया गया है. जब मैं यहां पर शिकायत करने आया तो देखा कि तीन चार लोग भी यही शिकायत लेकर आए हैं. हालांकि इसको लेकर जब पेट्रोल पंप के कर्मियों से बात की तो उन्होंने कहा कि इसमें हमारा कोई दोष नहीं है, हमे नहीं मालूम की पानी कैसे आ रहा है. आप मालिक से बात करें हम तो यहां के स्टाफ हैं. बता दें कि बहरहाल पेट्रोल पंप के संचालक ने शिकायतकर्ता को उनके रुपये लौटकर मामले को शांत करा दिया और अपनी गलती स्वीकार कर ली. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news