केदारनाथ में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,7 लोग थे सवार, जानिए क्या हुआ 

    केदारनाथ में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,7 लोग थे सवार, जानिए क्या हुआ 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देहरादून से श्रद्धालुओं को ला रहा हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इसमें 7 लोगों की मौत हो गई. हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें पायलट सहित सभी लोग सवार थे. सभी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा गरुड़चट्टी के पास हुआ है. प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जानकारी के अनुसार श्रद्धालु केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, जब यह हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि तेज धमाके के साथ हेलिकॉप्टर में आग लग गई. रुद्रप्रयाग से 2 किलोमीटर की दूरी पर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे की जगह पर घना कोहरा है और हल्की बर्फबारी भी हो रही है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है.

    हादसे में मृतकों की शिनाख्त

    मृतकों में पायलट अनिल सिंह के साथ ही यात्री पूर्वा रम्या, कार्तिक बोराद, सुजाता, उर्वी, प्रेम कुमार, काला के तौर पर शिनाख्त हुई है. 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित इन सभी ने जताया दुख 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस दुर्घटना पर शोक जताया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश की घटना पर दुख जताया गया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दुख जताया है. उन्होंने कहा है उत्तराखंड सरकार से हादसे पर बात हो रही है. स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा कि केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहे हेलिकॉप्टर के क्रैश की घटना बहुत दुःखद है. इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सभी लोगों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ. ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें. उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'केदारनाथ के समीप गरुड़चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है. राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं.  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी केदारनाथ में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news