भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, एके 56 और 47 के कई हथियार भी बरामद

    भाकपा माओवादी का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार, एके 56 और 47 के कई हथियार भी बरामद

    गया(GAYA): गया जिला के नक्सल प्रभावित इमामगंज थाना क्षेत्र के दुखदपुर गांव के समीप जंगल से पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही आधुनिक हथियारों का जखीरा  भी पुलिस ने बरामद किया है. सीनियर एसएसपी हरप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इस मामले में आज गया के सीनियर एसपी एसएसपी हरप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इमामगंज थाना क्षेत्र के दुखदपुर गांव के समीप स्थित जंगल में इकट्ठा हुए हैं. इसके बाद सीआरपीएफ को बुला एसडीएम जिला पुलिस के द्वारा इस जंगल में सर्च अभियान चलाया गया था. इस दौरान नक्सली  अशोक सिंह भोक्ता को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार कर लिया है.

    यह भी पढ़ें 

    नीतीश का हनुमान कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह, बोले- मैं तो रामचंद्र हूं

    कई नक्सली भागने में सफल

    बता दें कि इसके साथ ही नक्सली द्वारा छुपाए गए एक बोरे में एक एके 56, ऐके 47, एक इसास और लगभग 400 राउंड जिंदा कारतूस के साथ में 7मैग्जीन  लेवी ₹1,14000 नगद, वॉकी टॉकी 10 मोबाइल ,हार्ड डिक्स,पिठ्ठू बैग, सहित भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया गया है. आगे एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली अशोक सिंह भोक्ता की तलाश पुलिस को कई मामलों में थी. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि मौके पर कई नक्सली भागने में सफल भी रहे. लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. नक्सली अशोक सिंह भोक्ता गया जिला के नक्सली प्रभावित क्षेत्र बांके बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव के रहने वाले हैं


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news